फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : यूजी की दूसरी लिस्ट जारी, खाली रह गई सीटें, अब ओपन काउंसिलिंग से भरने की उम्मीद

विज्ञापन
सीडीएलयू में दाखिला प्रक्रिया को लेकर जुटे स्टाफ सदस्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कॉलेजों में यूजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी। लेकिन राजकीय नेशनल कॉलेज में संचालित बीए इवनिंग, इकोनोमिक्स ऑनर्स और बीएससी मेडिकल में अभी भी सीटें खाली रह गई हैं। इसके अलावा अन्य कोर्स में भी सीटें खाली हैं। हालांकि अभी ओपन काउंसिलिंग होनी हैं। इसलिए उम्मीद है कि ओपन काउंसिलिंग से सीटें भरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी। राजकीय नेशनल कॉलेज में कई कोर्स ऐसे हैं जिनमें उपलब्ध सीटों से भी कम आवेदन आए। जितने आवेदन आए, उन्हें पहली सूची में शामिल करते हुए दाखिला दे दिया गया। अब दूसरी लिस्ट खाली रह गई। अब कॉलेज प्रशासन ओपन काउंसिलिंग में आवेदन आने की उम्मीद कर रहा है। विभाग की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 23 तारीख तक फीस जमा करवा सकते हैं। अब महाविद्यालय खाली सीटों को अपने स्तर पर 26 को ओपन काउंसिलिंग में भरने का प्रयास करेगा। पहली लिस्ट मे जिन विद्यार्थियों का नाम आया था, उनमें से काफी कोर्सों में विद्यार्थी दाखिला लेने से किनारा कर गए।
अब नियमित कक्षाएं 22 अगस्त से, तैयारियां पूरी
अब कॉलेज में 22 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज में दूसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार ऑनलाइन फीस भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब विद्यार्थी घर बैठे ही अपनी फीस ऑनलाइन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिला के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज की दूसरी सूची
कोर्स,ओपन, हरियाणा ओपन, ईडब्लयूएस, एससी, डीएससी, बीसी-ए, बीसी-बी, डीए
बीए, 71.8, 62.8, 65.6 , 53.2 , 56.6, 34.0, 56.8, 00
बीकॉम,59.6, 00,57,00, 00, 00, 00, 00, 00
बीएससी नॉन मेडिकल,65.6, 00, 00, 00, 00, 00, 00,00
खाली सीटों का ब्योरा
कोर्स, दूसरी सूची में कुल नाम, कुल खाली सीटें
बीए, 227, 487
बीकॉम, 8, 125
बीए इवनिंग, 0, 234
इकोनोमिक्स ऑनर्स, 0, 26
बीएससी नॉन मेडिकल, 4, 204
बीएससी मेडिकल, 0, 132
दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का इसमें नाम आया है वह दाखिला लेने के लिए फीस जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से फीस जमा हो सकती है। इसके बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

-डॉ. विवेक गोयल, नोडल ऑफिसर, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें