फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 50 वर्ष पुरानी दरगाह में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
दरगाह पर हुई तोड़ फोड़ को दिखाते सेवादार। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के रानियां रोड स्थित एक दरगाह में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। दरगाह पर सेवा करने वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सेवादार सोनू निवासी शमशाबाद पट्टी ने बताया कि रानियां रोड के बांदरा वाली पुल के पास पीर किलेवाले की दरगाह बनी हुई है। यह करीब 50 वर्ष पुरानी है। दरगाह पर वह सेवा करता है। बीते मंगलवार रात को 10 बजे के बाद वह सेवा करने के बाद वापस घर चला गया। बुधवार सुबह वह मौके पर पहुंचा तो दरगाह में बनी समाधि, बैनर, दीवारों और वहां पर लगी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई थी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन शरारती तत्वों ने दरगाह में तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन
दरगाह में तोड़फोड़ करने के मामले की शिकायत आई है। इसके चलते आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें