फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाजपा नेताओं के बजाय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री रणजीत सिंह ने की बैठक, बोले- रानियां से लड़ूंगा चुनाव

Tue, 20 Aug 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भाजपा के टिकट पर हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सोमवार को रानियां में अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई और चुनावी चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के किसी भी बड़े पदाधिकारी को नहीं बुलाया गया। भाजपा नेताओं से दूरी बनाकर रणजीत चौटाला ने यह संकेत दे दिया है कि वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं या कोई अन्य विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। यहां बता दें कि रणजीत चौटाला पुराने समय से कांग्रेस में रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रोड़ी से चुनाव भी लड़ा था।
सोमवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि चुनाव की तैयारियां कर लो। मैं इस बार चुनाव जरूर लडूंगा। रणजीत चौटाला ने समर्थकों से यह नहीं कहा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। चौटाला के इस बयान की रानियां हलके में हर तरफ यह चर्चा हो रही है। चौटाला ने समर्थकों से कहा कि वह राज में रहे हैं और राज में ही रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि पार्टी उन्हें रानियां से टिकट देगी। इधर, इस सीट पर भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हलोपा ने धवल कांडा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञात रहे कि पिछले चुनाव में रणजीत चौटाला रानियां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया था और भाजपा ने उनको कैबिनेट मंत्री बनाया। इसके बाद उनको भाजपा ने हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बनाया था।

वर्जन
यह बैठक रणजीत चौटाला की अपनी बैठक थी। इसमें हमें नहीं बुलाया गया।
-शीशपाल कंबोज, भाजपा जिला प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें