सिरसा। दूधियों से दूध के ड्रम छीने जाने के मामले में शनिवार को जिलेभर के दूधिए टाउन पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने घटना का विरोध कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दूधियों ने पुलिस थाने में शिकायत दी है, पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस चौकी और थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। दूधियों ने कहा कि वे रोजाना गांवों से दूध शहर में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को कंगनपुर समेत कुछ स्थानों पर लोगों ने दूधियों से ड्रम छीन लिए थे। आरोप है कि कुछ दूध मौके पर बांटा गया, शेष मंदिरों व गुरुघरों में भेजा गया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज में दूधवाला स्वयं दूध गिराता दिख रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।