फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवर्धक कार्यक्रम से छात्राओं मेंं होता है नई ऊर्जा का संचार : डॉ. आनंद

Thu, 03 Oct 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढ़ा के कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा।
विज्ञापन
ओढां। माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रथम दिन वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पीपीटी, कविता पाठ व चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं, तो दूसरे दिन गायन, नृत्य, मोनो एक्टिंग व मिमिक्री प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

संस्थान की निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद व प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शर्मा ने कहा कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है, आवश्यकता है उसे सामने लाने की। ऐसे रोचक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम छात्राओं मेंं न केवल नई ऊर्जा का संचार करते हैं बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभारी डॉ. हरमीत कौर बाजवा ने कहा कि प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो उसमें से कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिलता है। मंच संचालक की भूमिका सहायक प्रवक्ता दिशा, पूनम स्वामी व पूनम गढ़वाल ने सराहनीय रूप से निभाई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मोनिका गिल, डॉ. इंदू सहारण, सहायक प्रोफेसर रजनी अरोड़ा, विभू तनेजा, प्रियंका व सहायक प्रोफेसर प्रभदीप कौर ने निभाई।



प्रतियोगिता के परिणाम

भाषण प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम, पायल द्वितीय व किरण तृतीय रही। कविता पाठ में पायल प्रथम, नीलम द्वितीय व पुष्पा तृतीय रही। पेंटिंग में गगनदीप कौर प्रथम, मोनिका द्वितीय व परमजीत कौर तृतीय रही। क्विज में पायल, प्रियंका व अनुप्रिया प्रथम, रचना, अनिता व संजना द्वितीय तथा निकिता, दर्शना व मनीषा तृतीय रही। वाद्य यंत्र में ऊषा प्रथम, टिशू द्वितीय व कमलदीप तृतीय रही। वीडियोग्राफी में मनीषा प्रथम, पायल द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। इसी प्रकार फोटोग्राफी में मनीषा प्रथम, पायल द्वितीय व जसदीप कौर तृतीय रही। पीपीटी में रिद्धि प्रथम, रीटा द्वितीय व नीलम तृतीय रही। नृत्य में किरण प्रथम, आशु द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। मोनो एक्टिंग में प्रियंका प्रथम, किरण द्वितीय व रीटा तृतीय रही। मिमिक्री में जशनप्रीत कौर प्रथम व जसदीप कौर द्वितीय रही। वहीं गीत गायन में कमलदीप कौर प्रथम, टिशू द्वितीय व खुशप्रीत कौर तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें