फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना काबू 

विज्ञापन
मोबाइल के साथ आरोपी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी व सिविल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंकू उर्फ डोसा पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी रतिया के रूप में हुई है । सिविल लाइन थाना पुलिस की एक टीम ने सूचना के आधार पर गिरोह के सरगना रिंकू को डिंग थाना क्षेत्र के गांव जोंधकां क्षेत्र से काबू किया है । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि काबू किए गए गिरोह के सरगना ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर सिरसा के खैरपुर, किर्ती नगर तथा शहर सिरसा के अन्य क्षेत्रों में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को अनजाम दिया था । आरोपी रिंकू से पूछताछ में उसके अन्य दस साथियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। बीती 13 जून व 16 जून 2020 की रात को खैरपुर क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान व एक घर में चोरी की वारदात हुई थी । इन वारदातों को सुलझाने के लिए सुराग जुटाए गए और घटना के एक आरोपी दीपक पुत्र वेद प्रकाश निवासी हिडांनवाला, टोहाना को काबू कर चोरी शुदा दस मोबाइल व सोना, चांदी के जेवरात बरामद किए गए थे । डीएसपी आर्यन चौधरी व सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दीपक से पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना रिंकू के बारे में जानकारी हासिल हुई थी और उसे काबू करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी । सरगना रिंकू अपराधिक पृष्ठ भूमि का है और उसके खिलाफ चोरी के सात मामले थाना टोहाना में दर्ज है । इसके इलावा पहले गिरफ्तार किए गए दीपक के खिलाफ भी शहर टोहाना व सदर सिरसा में करीब आधा दर्जन चोरी के मामले दर्ज है । रिंकू से फिलहाल चोरीशुदा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि काबू किए गए चोर गिरोह के सरगना रिंकू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उस दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सम्पति बरामद की जाएगी तथा उसके अन्य साथियों के पते ठिकाने मालूम कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें