फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी दशरथ यादव को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
माओवादी गतिविधियों में संलिप्त दशरथ यादव को कालांवाली सीआईए स्टॉफ ने रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बिहार पुलिस सिरसा में आने के बाद उसे लेकर जाएगी। बता दें कि 50 वर्षीय दशरथ यादव पुत्र प्रयाग यादव निवासी खाफिया टोला जिला गया बिहार को तीन दिन पहले गुप्तचर एजेंसियों ने गांव दादू के शराब ठेके से काबू किया था। माओवादी दशरथ ने बताया कि 1997-1998 में माओवादी संगठन के संपर्क में आया जब संगठन के सदस्य उसके गांव में आते थे। उन्होंने बताया कि दशरथ एक बार विष्णु यादव निवासी डामछुआ की हत्या के मामले में वर्ष 1997-1998 में गिरफ्तार हुआ था। वहीं वह बारा चट्टी थाना क्षेत्र में हुए बम ब्लास्ट में भी गिरफ्तार हुआ था और उसे करीब 10 माह बाद जमानत मिली थी। इस मामले में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई थी। पूछताछ में दशरथ ने यह भी कबूल किया है कि उसके खिलाफ उसके गृह क्षेत्र के थाना में मारपीट के दो मामलों में भी वह वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें