फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुमारी सैलजा का नामांकन भरवाने एसआरके ग्रुप के साथ हुड्डा ग्रुप के कई नेताओं ने की शिरकत

Thu, 02 May 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करतीं कुमारी सैलजा, साथ में मौजूद बीरेंद्र, रणदीप सुरजेवाला व अन्य।
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र भरकर जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह को सौंपा। इस दौरान एसआरके ग्रुप के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के भी कई नेता पहुंचे। इसके अलावा पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, चंद्रमोहन बिश्नोई, श्रुति चौधरी, सरदार निशान सिंह, अमित सिहाग भी पहुंचे।
विज्ञापन

एसआरके ग्रुप के सदस्य रणदीप सुरजेवाला 15 मिनट देरी से पहुंचे तो कुमारी सैलजा को उनका इंतजार करना पड़ा। वहीं पांच सदस्यों के नियम के चलते कुमारी सैलजा के वकील रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के बाहर खड़े नजर आए। रणदीप सिंह सुरजेवाला के आने के बाद ही कुमारी सैलजा ने अपना नामांकन दाखिल किया।
चौधरी विरेंद्र सिंह की गुफ्तगू कार्यकर्ताओं में केंद्र बिंदू बनी
कुमारी सैलजा कांग्रेस भवन से नामांकन भरने के लिए अपने काफिले के साथ लघु सचिवालय के लिए निकली थी। इस दौरान एकबारगी तो शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। सैलजा के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंच गए। इस दौरान जहां सभी चौधरी विरेंद्र सिंह की गुफ्तगू कार्यकर्ताओं में केंद्र बिंदू बनी रही। वहीं श्रुति चौधरी भी कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं। जब तक नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, श्रुति चौधरी गाड़ी में बैठे इंतजार करती नजर आई। वहीं कई अन्य नेता पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

फतेहाबाद व सिरसा से पहुंचे अनेक नेता
कुमारी सैलजा की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फतेहाबाद से पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कृष्णा पुनिया, यूथ कांग्रेस फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया, सुरेंद्र लेघा, रतिया से जयपाल लाली, मंगतराम लालवास, आनंदवीर गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सहित अनेक सीनियर नेता मौजूद रहे।

नेता बोले- पहली बार देखा है कोई गेट तक जाने से रोक रहा है
कुमारी सैलजा जब नामांकन भरने के लिए गई, तो कांग्रेस के कुछ नेता उनके साथ जाना चाहते थे। पुलिस ने बेरिकेड्स लगा रखे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया कि केवल 5 लोगों को ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में जाने की अनुमति है। कई नेता और कार्यकर्ता बोले की पहली बार देखा है जब गेट तक नहीं जाने दिया जा रहा है। नेताओं को पहले भी कभी नहीं रोका गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

नहीं बनाया किसी को कवरिंग कैंडिडेट
कुमारी सैलजा ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस बारे में जब एक्सपर्ट से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कई बार नामांकन में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है। चूंकि सैलजा ने किसी को अपना कवरिंग कैंडिडेट नहीं बनाया है, तो ऐसे में उन्होंने तीन अलग-अलग नामांकन फार्म दाखिल किए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें