फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से मोबाइल छीनने के दोषी को 5 साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भागे युवक को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 5 साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार हनुमानगढ़ जिला निवासी अनीता 4 अक्टूबर 2022 को रेलगाड़ी में सवार होकर हनुमानगढ़ से बठिंडा जा रही थी। रेलगाड़ी डबवाली स्टेशन पर पहुंची तो यहां एक युवक ने अनीता के हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही युवक को काबू कर लिया। युवक की पहचान राजेश कुमार निवासी किलियांवाली पंजाब के रूप में हुई। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने राजेश को 5 साल कैद की सजा सुना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें