फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव कोटली के पास वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 03 Aug 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव कोटली के पास एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मोरीवाला निवासी सुखवंत सिंह वीरवार को डिंग रोड हाईवे पर पैदल जा रहा था। गांव कोटली के करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद सुखवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक के भतीजे कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुखवंत सिंह के तीन बच्चे थे। कर्मजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कई जगह से पहुंचे लोगों ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें