शहर के गोशाला रोड निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार यूपी निवासी श्याम सुंदर, जोकि हाल में गोशाला रोड पर रहता था। शनिवार की सुबह सोते वक्त सांप ने काट लिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।