फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के दोषी को 10 साल कैद

Fri, 20 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के मामले में स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी जगजीत सिंह को 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार थाना कालांवाली पुलिस 29 अगस्त 2019 को गांव देसू मलकाना बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 420 प्रतिबंधित दवा की गोलियां मिलीं। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान जगजीत सिंह निवासी गांव देसू मलकाना के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इस मामले का निपटारा करते हुए स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने जगजीत सिंह को 10 साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें