ओढां। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए। अनीता ने बताया कि वह ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। बुधवार रात्रि वह करीब साढे़ 8 बजे जब अपनी ड्यूटी से घर पहुंची तो उसके पति ने कीटनाशक का सेवन कर रखा था। इसके बाद उसने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह ने बताया कि अनीता के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। मृतक ड्राइविंग करता था।