सीआईए पुलिस डबवाली ने रानियां क्षेत्र से एक व्यक्ति को 40 ग्राम हेरोइन, 32 बोर रिवाल्वर और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि सीआईए पुलिस की एक टीम बणी के साथ लगते थेड़ी बुडानिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर के एक बाइक पर युवक आता हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन, 32 बोर रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चिमन निवासी तलवाड़ा झील के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से हेरोइन सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।