संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने वाले आरोपी महेश बांसल को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी फर्मों से हुई आय से हुडा सेक्टर 19 में 500-500 गज के तीन प्लॉट और दिल्ली पुल पर 1500 गज का एक प्लॉट खरीदना कबूला है। इसके पश्चात अब पुलिस की ओर से उसे अटैच किया जाएगा।
फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर टैक्स चोरी करने के आरोपी महेश बांसल को पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ किए जाने के बाद उसने अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं, जो कि उसके साथ फर्जी फर्म खोलकर लेनदेन का काम करते थे। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। तीन दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने महेश बांसल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कई साथियों के भी फर्जी फर्म से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश के लिए दबिश डाल रही है। पूछताछ में आरोपी ने हुडा सेक्टर 19 में 500-500 गज के तीन प्लॉट खरीदने की बात कबूली है। जिसमें एक प्लान में आरोपी की तरफ मकान बनाया गया है, जबकि दो प्लाट खाली पड़े हैं। वहीं, दिल्ली पुल के पास फैक्टरी बनाने के लिए आरोपी की ओर से 1500 गज का प्लाट खरीदा गया है, जिसकी पुलिस अब जांच कर उसे अटैच करेंगी।
फर्जी फर्म मामले के आरोपी महेश बांसल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - विरेंद्र कुमार, डीएसपी, ऐलनाबाद।