फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: क्रेडिट कार्ड के जरिये उड़ाए 1.58 लाख रुपये

Sat, 20 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के भारत नगर निवासी एक उपभोक्ता के क्रेडिट कार्ड की डिटेल पूछकर शातिर लोगों ने उसे 1.58 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर कंगनपुर रोड निवासी मोहनलाल ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। बैंक से उसने क्रेडिट कार्ड भी लिया हुआ है। 18 मई को उसके पास एक मैसेज आया, जिस पर क्लिक करते ही उससे कुछ डिटेल मांगी गई। उसने डिटेल बता दी। इसके बाद कई ओटीपी मोबाइल नंबर पर आए, लेकिन उसने नहीं बताए। रात्रि करीब सवा 9 बजे उसके मोबाइल पर दो बार में क्रेडिट कार्ड से 78 हजार व 80 हजार की निकासी का मैसेज आया, जिस पर उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पहले तो वह जांच करता रहा, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें