फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रसूखदारों केे क्षेत्र की सड़कों पर झुके पेड़ कहीं छीन न ले किसी की जिंदगी

Fri, 23 Jun 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हिसार बाईपास पर झुका पेड़, जो कभी भी गिर सकता है। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के भूमणशाह चौक से हिसार रोड के लिए बनाए गए मिनी बाईपास पर कई सियासी रसूखदारों के आलीशान बंगले हैं, लेकिन इन्हीं बंगलों के सामने सड़क पर झुके पेड़ कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकते हैं। इस सड़क पर आंधी के कारण पेड़ पिछले दिनों आई आंधी के कारण बड़ी व मोटी टहनियों के टूटने के कारण झुक गए हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आगे मानसून सीजन है और आंधियां आने की भी आशंका है, ऐसे में यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


सिरसा के बाबा भूमण शाह चौक से हिसार रोड के लिए बनाए गए बाईपास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह सहित अनेक राजनेताओं के बंगले बने हुए हैं। इन बंगलों के सामने ही हरे भरे पेड़ भी लगाए गए हैं। इसी ही रोड पर जिला वन अधिकारी व आरटीओ कार्यालय भी है। हिसार रोड को जाने वाली यह सड़क भले की साफ-सुथरी दिखाई दे, लेकिन यहां पर हर 60 से 70 कदम पर एक पेड़ सड़क की ओर झुका हुआ है। कई पेड़ों की मोटी टहनियां तो पहले ही आंधी के कारण टूट चुकी हैं और उनका दूसरा हिस्सा सड़क पर लटक रहा है। ऐसे में अगर दोबारा आंधी आती है तो जान माल की हानि होना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस मार्ग से शहर के लाेगों के अलावा हिसार, बरनाला व डबवाली से लाेगों का आना-जाना रहता है। लोगों की आवाजाही अधिक है। पिछली बार जब आंधी आई थी तो शहर सहित जिले में चार हजार पेड़ सड़कों पर आ गिरे थे। शहर की सड़कों पर भी पेड़ों की टहनियां गिर गई थीं।


शहर के अन्य हिस्सों में भी झुके हैं पेड़
हिसार बाईपास रोड ही नहीं शहर के डबवाली रोड, रानिया रोड, बरनाला रोड, ऐलनाबाद रोड पर भी कई स्थानों पर पेड़ सड़कों की ओर झुके हुए हैं और हादसों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन वन विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन



यह मामला मेरे संज्ञान में हैं। कुछ पेड़ हैं जो सड़कों की ओर झुके हुए हैं। इनकी लिस्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है। जैसे ही इन पेड़ों की छंटाई के ऑर्डर मिल जाएंगे काम आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-नवल किशोर, डीएफओ, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें