संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर आठ अगस्त कर दी है। राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अब तक 787 आवेदन आ चुके हैं।
निदेशालय ने पीजी में आवेदन की तिथि को दूसरी बढ़ाया है। अब विद्यार्थी आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी कोर्स की 435 सीटों पर दाखिले होने हैं। अब तक एमए पॉलिटिकल साइंस में सबसे ज्यादा 134 आवेदन आ चुके हैं। इकोनॉमिक्स में 65, अंग्रेजी में 114, हिंदी में 75, इतिहास में 82, साइकोलॉजी में 66, पंजाबी में 70, एमकॉम में 43, केमिस्ट्री में 33, पीजीडीबीए में 33 और पीजीडीसीए में 72 आवेदन आए हैं।
वर्जन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कोर्स में आवेदन की तारीख को बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 8 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। यूजी कोर्स के लिए रोजाना ओपन काउंसिलिंग चल रही है। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।