कालावाली। पुलिस और सीआईए स्टाफ ने शनिवार रात को तारुआना गांव में एक व्यक्ति से आधा किलो अफीम पकड़ी है। पुलिस ने दलबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कालवाली पुलिस की ओर से सीआई स्टाफ को सूचना मिली कि तारुआना निवासी दलबीर के पास अफीम है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने जनडवाला, घूकावाली में छापा मारा। पुलिस ने उसे तीसरी जगह गांव तरुआना से पकड़ लिया। दलबीर ने पूछताछ में बताया कि अफीम घुकावाली के एक आदमी से लेकर आया है।