फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान यूनियन ने किया ऐलान- हाईवे 9 पर दूषित पानी की निकासी नहीं हुई तो 22 को करेंगे टोल फ्री

Wed, 19 Jun 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हाईवे पर रोष प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर पिछले लंबे समय से पानी की निकासी न होने के चलते दूषित पानी जमा रहता है। मंगलवार को भारतीय किसान एकता कालांवाली के बैनर तले रोष लोगों ने रोष प्रदर्शन कर विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 22 जून तक समस्या का हल नहीं हुआ तो उसके बाद वे हाईवे जाम कर खुइयां मलकाना व भावदीन टोल प्लाजा को फ्री करवा देंगे। प्रदर्शन करने के उपरांत नागरिक समाधान शिविर में उपायुक्त से मिलने पहुंचे। उपायुक्त ने समस्या सुनने के बाद डीडीपीओ को मौके पर स्थिति देखकर रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं रोष प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान एकता कालांवाली के प्रदेशाध्यक्ष गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली, ब्लॉक प्रधान कौर सिंह कुंडर व सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह के अलावा ओमप्रकाश पोटलिया, हरदीप सिंह महराजका, पूर्व सरपंच नरेन्द्र मल्हान आदि ने बताया कि ओढां में नेशनल हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में दूषित पानी जमा रहता है। जिसके चलते हाईवे की सड़क टूट गई है और गड्ढे हो गए हैं। जिनके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। लंबे समय से बरसाती नालों की सफाई और मरम्मत नहीं हुई है। सर्विस लेन का काम भी अधर में लटका हुआ पड़ा है।
लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ नहीं मिला है। आलम यह है कि एक ओर दूषित पानी भरा रहता है और वाहन का गुजरना मुश्किल हो गया है। वहीं दुकानदारों और अन्य लोगों का रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

-



एसडीएम की फटकार का भी नहीं हुआ असर
इससे पूर्व भी यह मामला उठ चुका है। उस समय एसडीएम कालांवाली ने मौके पर पहुंचकर हाईवे अथॉरिटी व देखरेख एजेंसी के साथ स्वयं पूरी स्थिति जांची थी। हाईवे की अनदेखी पर एसडीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें