फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर पूरी रखें तैयारियां : एसडीएम

Thu, 26 Sep 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धान की मंडी में आने वाली फसल की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए एसडीएम अर्पित संगल। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एसडीएम अर्पित संगल ने धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी मंडियों का दौरा करके बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कहा कि वे अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलीथिन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, सीसीटीवी कैमरा, सफाई, बिजली, पानी, सुलभ शौचालय व पार्किंग आदि का प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए कि श्रम, ढुलाई तथा परिवहन कार्यों की समुचित व्यवस्था की जाए। इस कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में धान पूरी तरह से सूखा कर ही लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें