फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से लिया 48 लाख का केसीसी लोन, बैंक कलस्टर हेड सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के सांगवान चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सहित पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर लोन देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनवाई के बाद उपायुक्त की अनुशंसा पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकेश, राज कुमार, बेटे प्रदीप, पिता आदराम व सुरेश कुमार निवासी फ्रेंडस कॉलोनी कलस्टर हेड एचडीएफसी बैंक शाखा सांगवान चौक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बकरियांवाली निवासी कविता रानी ने बताया कि उसकी शादी 2013 में प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसने बताया कि मुकेश व प्रदीप चाचा-ताया के बेटे हैं। वर्ष 2017 में उपरोक्त इन आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक की सांगवान चौक स्थित सिरसा ब्रांच से केसीसी लोन लेना था। उस समय मुकेश व राजकुमार बैंक के कर्मचारियों को लेकर घर में आए थे और कहा कि आपको केसीसी लोन में प्रदीप की एप्लीकेंट बनाना है, लेकिन उसने इस बात से साफ मना कर दिया। अक्टूबर 2021 में किसी परिचित के माध्यम से उसे पता चला कि वर्ष 2017 में उपरोक्त सभी व बैंक के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिली भगत कर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके खाता संख्या व उसे एप्लीकेंट बना कर लोन दे दिया। उसने इस बाबत बैंक मैनेजर से पूछताछ की और जानकारी मांगी, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। 22 दिसंबर 2021 को उपरोक्त बैंक मैनेजर को एक लीगल नोटिस अपने वकील की तरफ से जारी करवाया और उपरोक्त लोन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने की प्रार्थना की, लेकिन बैंक मैनेजर ने लोन बाबत कोई दस्तावेज नहीं उपलब्ध करवाए गए। इसके बाद मामला ग्रीवेंस कमेटी में आया, यहां मंत्री ने उपायुक्त को इस मामले में तुरंत जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। उपायुक्त ने जांच में पाया कि प्रदीप कुमार पुत्र आदराम, राजकुमार पुत्र जयसिंह व मुकेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बकरियांवाली ने अपने-अपने पिता की लगभग 11-11 एकड़ कृषि भूमि पर एचडीएफसी बैंक शाखा सांगवान चौक सिरसा से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लगभग 24-24 लाख लोन लिया है। उपरोक्त तीनों लोगों के साथ बैंक मैनेजर व फील्ड कर्मचारियों ने मिलकर महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर उसके नाम से लोन करवाकर धोखाधड़ी की है। उपायुक्त की अनुशंसा पर ही सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें