संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 23 जुलाई को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में 3 लंबित व 16 नई शिकायत सहित 19 शिकायतें सुनी जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया जाए।