फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में करनाल व महिला वर्ग में जींद विजेता

विज्ञापन
गांव पन्नीवाला मोटा में चल रही 43वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विजेता टीम को सम्मानित
विज्ञापन
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में चल रही 43वीं सीनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप रोचक मुकाबलों के बीच संपन्न हो गई। इस अवसर पर हरियाणा वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में करनाल ने सिरसा को 3-2 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं महिला वर्ग में जींद ने करनाल को हराया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में सिरसा ने भिवानी को तथा करनाल ने चरखी दादरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं महिला वर्ग में जींद ने भिवानी को तथा करनाल ने पानीपत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कर्ण चौटाला ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इससे जहां शारीरिक व मानसिक विकास को गति मिलती है तो वहीं आपसी प्रेम-भाईचारा भी बढ़ता है। हरियाणा के कोने-कोने से खिलाड़ियों ने यहां पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबाल संघ के जिला महासचिव मुकेश कासनियां व संदीप ज्याणी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदेश से महिला व पुरुषों की कुल 45 टीमों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में करनाल व महिला वर्ग में जींद ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन होना चाहिए। सरपंच मंजूबाला बैनीवाल ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनकी बेहतर खेल प्रतिभा की सराहना की। वहीं सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि बेहद गर्व का विषय है कि उनके गांव में इस तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इससे गांव ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के युवाओं में भी खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर पर इनेलो नेता कश्मीर सिंह करीवाला, जसवीर सिंह जस्सा, धर्मवीर नैन, भगवान दास कोटली, प्रो. सुशील बाना, वॉलीबाल संघ के महासचिव सूबे सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें