फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी (सिरसा) । रोड़ी क्षेत्र में नशे की ओवरडोज से क्षेत्रीय कबड्डी खिलाड़ी (35) की मौत हो गई। खिलाड़ी वीरवार रात आठ बजे घर के नजदीक गली में बेसुध पड़ा हुआ मिला था। पड़ोसियों ने उसे रोड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को गुरुद्वारा साहिब में बुलाकर सूचना दी गई। रात को शव को घर ले जाने के बजाय पूरी रात गुरुद्वारा साहिब में रखा गया। ग्रामीणों के अनुसार वह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। वह गांव और आसपास होने वाली हर कबड्डी स्पर्धा में भाग लेता था। उसकी सात वर्ष पहले शादी हुई थी। दो साल पहले वह दो जुड़वा बेटियों का पिता बना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें