फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का स्क्रैप जला

Sun, 09 Apr 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। बठिंडा रोड स्थित स्क्रैप स्टोर में शनिवार रात्रि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इससे दुकान में पड़ा लाखों रुपये का स्क्रैप जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू किया।
विज्ञापन

गांव पथराला निवासी जस्सा सिंह की बठिंडा रोड पर जस्सा स्क्रैप स्टोर के नाम से कबाड़ की दुकान है। शनिवार रात्रि वह दुकान मंगल करके अपने घर चले गए। रात करीब साढ़े दस बजे विशाल मिल्क डेयरी के संचालकों ने स्क्रैप स्टोर में आग लगी देखी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड कार्यालय में सूचित किया। सूचना मिलते ही फायरमैन मनप्रीत व फायरमैन रविकांत, चालक जगदीश सिंह व चालक जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। फायरमैन मनप्रीत व फायरमैन रविकांत ने एलपीजी का सिलेंडर भी बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा बचा गया। फायर ब्रिगेड कार्यालय के इंचार्ज कर्म सिंह ने बताया कि उन्हें अकुल शर्मा नामक व्यक्ति ने रात 11:05 पर सूचना दी। इसके बाद दो गाड़ियां रवाना कर दीं। उन्होंने बताया कि रात 12:52 बजे पर आग पर काबू पाने की रिपोर्ट मिली है। जस्सा स्क्रैप स्टोर के संचालक जस्सा सिंह के मुताबिक उन्हें एक से डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इंचार्ज कर्म सिंह ने बताया कि डबवाली में आगजनी की घटना से निपटने के लिए तीन गाड़ियां हैं, जबकि एक गाड़ी को गोरीवाला के क्षेत्र में तैनात किया गया है ताकि गेहूं की फसलों को आगजनी की घटना से बचाया जा सके। इसके अलावा फायर विभाग के पास संकरी गलियों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दो बाइक भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें