सिरसा। आरएसडी कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपये के आभूषण और विदेशी मुद्रा चोरी हो गई। मकान मालकिन सोनाली सलूजा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोनाली सलूजा ने 5 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे अलमारी खुली पाई। जांच में 7 से 8 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 500 दिरहम गायब मिले। चोरी हुए सोने में कड़ा, दो चेन, लॉकेट, अंगूठी, मंगलसूत्र और एक बाली शामिल थे। चांदी में तीन जोड़ी पायल और तीन अंगूठियां थीं। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति रात 2 बजे घर में घुसता और सुबह 4 बजे निकलता दिखा। जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।