फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेसीडी के प्रो. गंगा ने करवाया पोर्टेबल डिसइंफेक्शन लाइट डिवाइस का पेटेंट

Sun, 13 Oct 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अपने डिवाइस के साथ प्रोफेसर गंगा सिंह, साथ ही जेसीडी के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर इंजीनियर गंगा सिंह ने हाल ही में एक पोर्टेबल डिसइन्फेक्शन लाइट डिवाइस के लिए पेटेंट प्राप्त किया है। यह डिवाइस सतहों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से सैनिटाइज करने के लिए डिजाइन की गई है।

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि यह डिवाइस का उपयोग स्मार्टफोन, चाबियों, ऑफिस सप्लाइज और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं को सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग केवल घरेलू स्तर पर ही नहीं, बल्कि अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और विभिन्न औद्योगिक स्थानों में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सहायक प्रोफेसर गंगा सिंह डिवाइस के बारे में बताया कि यह डिवाइस छोटे तरंगदैर्घ्य की रोशनी का उपयोग करता है जो गैर-जीवित सतहों पर वायरस और बैक्टीरिया को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय करने में सक्षम है।
विज्ञापन


इसे खासतौर से ऐसे समय में विकसित किया गया है जब महामारी के बाद सफाई और स्वच्छता की आवश्यकता ने वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता हासिल की है। प्रोफेसर गंगा सिंह का यह डिवाइस रासायनिक सैनिटाइजर की आवश्यकता को खत्म करते हुए, बिना किसी जटिल प्रक्रिया के त्वरित और सुरक्षित स्वच्छता प्रदान करता है। यह डिवाइस अपने कॉम्पेक्ट और हल्के डिजाइन के कारण आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें