कंगनपुर गांव में अवैध कॉलोनी में सड़कें तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला नगर योजनाकर विभाग ने गांव कंगनपुर की जमीन पर अवैध कॉलोनी स्थापित करने पर कार्रवाई की। विभाग ने पहले नोटिस दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं की तो पुलिस बल के साथ जाकर अवैध कॉलोनी में बनाई कच्ची सड़कों को तोड़ दिया।
कंगनपुर गांव की जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इसकी सूचना नगर योजनाकार विभाग को मिली। इस पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। पता चला कि ये जमीन सात लोगों के नाम पर है। इस पर विभाग ने जसवीर कौर, कर्मजीत कौर, विनोद कुमार, राजेंद्र कौर, नसीब कौर, गुरप्रीत सिंह, प्रकाश रानी को नोटिस भेजा गया। नोटिस के बावजूद उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इस आधार पर विभाग ने कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिला नगर योजनाकार अशोक गर्ग, धर्मपाल, सुलेंद्र, पटवारी रामचंद्र, जगदीप पर आधारित टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से अवैध कॉलोनी में बनी कच्ची मिट़टी की सड़कों को उखाड़ दिया गया। इस दौरान हालांकि किसी भी प्रकार का विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : अशोक गर्ग
अवैध कॉलोनी को लेेकर विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जाता है। सर्वे किया गया था जिसमें पता चला था कि गांव कंगनुपर में अवैध कॉलोनी स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस आधार पर नोटिस भेजा गया। नोटिस का जवाब न आने पर कार्रवाई कर दी गई। - अशोक गर्ग, जिला नगर योजनाकार।