फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में हुआ जतिन का पोस्टमार्टम, परिजनों ने अस्पताल में दिया धरना

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फायरिंग मामले में मृतक जतिन के परिजनों को समझाते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में शव सिरसा पहुंचा। कार्रवाई की मांग व पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने नागरिक अस्पताल में धरना दिया और रोष भी जताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल में हुई फायरिंग में गोली लगने से युवक जतिन की मौत हो गई थी। बुधवार देर रात जतिन का शव सिरसा पहुंचा। वीरवार सुबह जतिन के परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने एकत्रित होकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों और मोहल्लावासियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर धरना समाप्त करवाया। इसके बाद जतिन का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में ही किया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले ने पुलिस ने आरोपियों पर 302 और एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें