फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बणी में मेडिकल स्टोर पर मिली नशे में प्रयुक्त होने वाली दवा, किया सील

Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ड्रग फ्री सिरसा मुहिम के तहत सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पांच मेडिकल स्टोर पर छापे मारं। इस दौरान गांव बणी में मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवा मिली। इसके साथ रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई। इस बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश ने बताया कि टीम ने जिले में पांच मेडिकल स्टोर की जांच की। गांव बाजेकां में तीन मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गए। इन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा सिरसा में एक मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान कुछ अनियमितता पाई गई, जिस पर संबंधित संचालक को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा को ड्रग फ्री बनाने की मुहिम में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ बुद्धिजीवी लोग भी आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। इसलिए सभी केमिस्टों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस मुहिम में अपना योगदान व सहयोग दें ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को इस नशीले जहर से बचा सकें। टीम में एएसआई प्रेम सिंह, चानन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें