फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे जाने के इच्छुक 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बैसाखी पर्व पर पाकिस्तान के स्थित गुरुद्वारे में जाने का इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन उपायुक्त कार्यालय में 31 दिसंबर 2021 तक जमा करवा सकता है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार गृह विभाग चंडीगढ़ के निर्देशानुसार मास अप्रैल 2022 में बैसाखी के त्योहार पर पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारे जाने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला का कोई भी पाकिस्तान जाने का इच्छुक श्रद्धालु 31 दिसंबर तक अपना आवेदन पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र व वैध पासपोर्ट की प्रति सहित) उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा कमरा नंबर 31 प्रथम तल में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि उपरांत किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें