सिरसा। जिले के गांव गंगा में गैस एजेंसी के निकट तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार मौके से भाग गया।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी गंगा निवासी निर्मल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुशील गांव में पेट्रोल पंप पर काम करता है। शुक्रवार दोपहर को वह काम खत्म कर बाइक पर खाना खाने के लिए घर आ रहा था। इसी दौरान गैस एजेंसी के निकट उसके बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।