फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 25 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से राम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति हृदय की बीमारी से ग्रसित था। जिले में कोरोना संक्रमण से यह 110वीं मौत है। रविवार को आई रिपोर्ट में 25 नए संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही 50 लोगों के स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। संक्रमितों में सिरसा शहर के 11, माधोसिंघाना के चार, कालांवाली के तीन, नाथूसरी चोपटा के दो, रानियां, चौटाला, ओढ़ां में एक एक मामला सामने आया है। रविवार को मिले संक्रमितों में बेगू रोड व ए ब्लाक में दो-दो केस आए हैं। अग्रसेन कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सेक्टर 20, बरनाला रोड, कीर्तिनगर, बांबे वाली गली, नोहरिया बाजार में एक एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें