फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ,सबका विकास से वैश्विक स्तर पर गूंज रहा भारत का डंका : डॉ. अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा अपनी कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के आधार पर तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से सत्तारूढ़ होगी। वे शुक्रवार को सिरसा में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। डॉ. तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर सभी राज्यों के उत्तरोत्तर विकास के लिए केंद्रीय निधि से आमजन का विकास करवाया है। किसानों की फसलों का उचित भाव देकर, गरीब व कल्याण योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को पहले से कहीं अधिक मजबूती दी गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सबके कल्याण की समान भावना को विकसित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के उस पायदान पर ला खड़ा किया है। वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत व बड़े लोकतांत्रिक देश के तौर पर भारत के मस्तक को आज दुनिया का हर देश गौरव से देख रहा है जिससे तमाम देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भारत में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तो हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में विकास की उस पगडंडी को छुआ है जो अब से पूर्व किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बगैर पर्ची खर्ची के मेरिट के आधार पर मिलने वाली नौकरियां, गरीब व श्रमिकों के कल्याण के लिए बनाई योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी के लिए छत, महिलाओं के कल्याण के लिए उज्जवला योजना, गरीब लोगों के लिए 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा, बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता सहित कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं अमल में लाई गई हैं जिससे विकसित भारत और विकसित हरियाणा का चेहरा परिलक्षित होने लगा है। डॉ. अशोक तंवर ने दावा किया कि देश को विकास की डगर पर दौड़ा ने वाली भाजपा को केंद्र और हरियाणा में निरंतर जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें