फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जोगीवाला में एमकॉम पढ़ी लिखी बहू समेस्ता बैनीवाल बनीं सरपंच, 12 वार्ड पंच भी चुनें

विज्ञापन
नवनियुक्त सरपंच समेस्ता बैनीवाल। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा जिले के अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांव जोगीवाला के ग्रामीणों ने पहली बार पूरी पंचायत निर्विरोध चुनकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत कार्य किया है। सभी ग्रामीणों ने मिलकर गांव की एमकॉम, जेबीटी कर चुकी समेस्ता बैनीवाल को सरपंच पद की सर्वसम्मति से कमान सौंपी है। इनके साथ 12 वार्ड पंचों को भी निर्विरोध चुना गया हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण छोटू राम, बलवान, रामेश्वर, बेगराज, धनपत, साधुराम, सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव में पिछले डेढ़ साल से रुके हुए विकास कार्यों को करवाने के लिए ग्राम पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पंचायत चुनाव की घोषणा हुई ग्रामीणों ने पूरी पंचायत को निर्विरोध चुन कर एक ही चौक पर बैठकर आपसी मतभेद भुलाकर कार्य करने का मन बनाया। इसी के तहत एमकॉम, जेबीटी पढ़ी हुई समेस्ता बैनीवाल पत्नी अनिल कुमार बैनीवाल को गांव की सरपंच पद की कमान सौंप दी। उनके साथ वार्ड पंच के पदों पर मुकेश कुमार, शकुंतला, मुकेश पुत्र धर्मवीर, सरिता, रोहतास, माया, राजकुमार, सुनीता, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, सोनिया, सुभाष जाखड़ को गांव के विकास में सहयोग देने के लिए वार्ड पंच के पदों पर चुना है।
गांव में गलियों की हालत कई सालों से खराब
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले डेढ़ साल से गलियों की हालत काफी खराब हो गई। टूटी फूटी गलियों में जलभराव की मुख्य समस्याएं हल करवाना जरूरी हैं। बस सुविधा का भी हमेशा अभाव रहता है। इसके अलावा राज्य के अंतिम छोर पर पड़ने के कारण गांव हमेशा से ही सरकार व प्रशासन की आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें