फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में तो मुख्यमंत्री भी पर्ची से बनते हैं : दुष्यंत चौटाला

Thu, 03 Oct 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जजपा- एएसपी गठबंधन ने ओढां की अनाज मंडी में तथा रानियां हलके में निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में फतेह रैली का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में तो मुख्यमंत्री भी पर्ची से बनते हैं।
दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने साढ़े चार सालों के दौरान पूरे हरियाणा के समुचित विकास के लिए कार्य किया है। डबवाली में उन्होंने करोड़ों रुपये से सड़कों व अन्य संसाधनों का विकास करवाया है। इससे ग्रामीणांचल का व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। डबवाली से जेजेपी एएसपी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने विधायक न रहते हुए भी डबवाली के विकास के उन कार्यों को प्राथमिकता से करवाया है, जो यहां के वर्तमान विधायक नहीं करवा सके हैं।
विज्ञापन

एएसपी अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने आजाद कहा कि यदि दोनों हलकों के लोग विकास की गंगोत्री बहाना चाहते हैं तो वे रानियां से रणजीत सिंह व डबवाली से दिग्विजय सिंह चौटाला को चुनें।
विज्ञापन





आशीर्वाद के लिए रहूंगा आभारी: रणजीत सिंह
रानियां से प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि रानियां के मतदाता सदैव उनके परिवार के सदस्य रहे हैं और वे हमेशा उनके हित के लिए उनके बीच ही रहे हैं। उन्होंने रानियां वासियों के हित के लिए अनेका कार्य किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें