फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागने के प्रयास में कार चालक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 11 गांवों में पीछा कर काबू किए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। संदिग्ध लगने पर कार सवार को पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने तेज रफ्तार कर पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी ओर फरार हो गए। इसके बाद भारी मशक्कत के बाद कार सवार युवकों को पुलिस ने पीछा कर काबू कर लिया। इस दौरान कार सवारों ने भागने के लिए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 60.50 ग्राम हेरोइन व नशा करने में प्रयुक्त होने वाली दवाएं भी बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए चार युवकों में से दो सिरसा व दो फतेहाबाद के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एक टीम नेशनल हाईवे के टी प्वांइट पर गांव बाजेकां के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक कार गांव बाजेकां की तरफ से आती दिखाई दी। कार में चार युवक सवार थे। पुलिसकर्मियों ने जब कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जवानों ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक कार को वापस गांव बाजेकां की तरफ मोड़ने लगा तो पुलिस कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी कार चालक तेज गति से उनकी गाड़ी को टक्कर मार कर वहां से फरार हो गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने कार सवारों का पीछा करते हुए गांव बाजेकां, फुलकां, कवरपुरा, ताजिया, गदली, डिग मंडी से वापस गांव गदली, केहरावाली, नहराना, पीली मंदोरी होते हुए टी प्वाइंट रेलवे ओवरब्रिज भट्टू कलां के नजदीक पहुंचे। रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगा होने के कारण चारों आरोपी कार छोड़कर खेतों की तरफ फरार हो गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा करके चारों युवकों को सरसों के खेत से काबू कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने भागने के प्रयास में पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की। आरोपियों की पहचान कार चालक रोबिन निवासी चार मरला कॉलोनी फतेहाबाद, राजीव कुमार उर्फ गोलू निवासी बाबे वाली गली फतेहाबाद, राजेश कुमार निवासी कीर्ति नगर सिरसा व अजय कुमार उर्फ लड्डू निवासी हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से 60.50 ग्राम हेरोइन सहित नशा करने में प्रयोग होने वाले 5 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें