फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अलीकां में दो अविवाहित बहनों पर घर में घुस कर हमला, केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव अलीकां में दो महिलाओं पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव अलीकां में दो सगी बहनें 60 वर्षीय सरोज बाला व 55 वर्षीय सुषमा रानी अपने घर पर सो रही थी। दोनों बहनें अविवाहित है और 28 एकड़ जमीन की मालिक हैं। करीबन 3-4 साल पहले इनके भाई की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

छोटी बहन सुषमा रानी ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और उसकी बड़ी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। बहन का शोर सुनकर वह बाहर आई तो उक्त व्यक्ति भाग गया। इसके कुछ ही मिनट बाद वह व्यक्ति अपने हाथ में लोहे की राॅड लेकर आया और फिर से हम दोनों बहनों पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन, आंख, मुंह व हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और भाग गया। उनका शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और हमें नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
दोनों घायल महिलाओं ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति कौन था और किस इरादे से आया था। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिलाओं के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें