फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए कुछ करना है तो अपने घर को रखें नशामुक्त : एडीजीपी

Thu, 28 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कपास मंडी में आयोजित कार्यक्रम में एडीजीपी श्रीजाधव युवाओं को संबो​धित करते हुए। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रयास संस्था व शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने कपास मंडी में नशे से आजादी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं ने नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। वहीं मैराथन को हरी झंडी दिखाई। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने हिसार मंडल के 50 गांवों को चिन्हित कर लगभग 2200 ड्रग प्रभावित लोगों की पहचान की है। नशे से पीड़ित लोगों का उपचार शुरू करवाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल ने कहा कि अगर हम अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो अपने घर को हर प्रकार के नशे से मुक्त रख होगा और अपने परिवार व गांव को नशा मुक्त करके राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों को हेल्पलाइन नंबर 88140-11000 व 90508-91508 नोट करवाते हुए जनता से अपील की कि नशे से संबंधित सूचना इन नंबरों पर सूचना देकर अपना फर्ज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन



सामूहिक प्रयास से समाज से नशे को दूर कर सकता है : उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि नशा एक बीमारी है और सामूहिक प्रयास से इसे समाज से दूर किया जा सकता है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सभी का एक साथ आगे आने की जरूरत है। नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाया जा रहा है। युवा वर्ग व समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति इस मुहिम में आगे आकर अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण तथा डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला व पुलिस प्रशासन नशे पर शिकंजा कसने के लिए पूरी गंभीरता से लगा हुआ है।



शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मैराथन का आयोजन

शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर ड्रग के विरुद्ध हुंकार भरी। एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में 7 वर्षीय बच्चे गुंजन से लेकर 85 वर्षीय लालचंद गोदारा तक ने भी अपना जौहर दिखाया। 8 किलोमीटर मैराथन में रोहित ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा मंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में बाधो देवी प्रथम, नेहा द्वितीय तथा पल्लवी तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ नागरिकों में छिंद्रपाल व सरोज कुमारी विजेता रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डेरा बाबा भूमणशाह से गुरु ब्रह्म दास महाराज, ब्रह्माकुमारी बहन बिंदू, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी निरजानंद महाराज, मुख्य सेवादार बाबा लाडी शाह दरबार, एडीजीपी श्रीकांत जाधव की धर्मपत्नी डाॅ. कविता दूआ जाधव, एएसपी दीप्ति गर्ग, राहुल कामरा, दीपक अरोड़ा सहित शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट व प्रयास संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें