फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के थेहड़ मोहल्ला स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर 27 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये के आभूषण चुराकर ले गए। गत दिवस परिजन घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में चिमन लाल ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात्रि को वे रोजाना की भांति खाना खाकर सो गए। देर रात्रि को चोरों ने घर में दस्तक दी और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब 27 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट व 6 एटीएम चुराकर ले गए। सुबह उठे तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। पहले तो आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी ईएएसआई भूप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें