फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए जिले से सबसे ज्यादा आवेदन, कल आखिरी दिन

Mon, 14 Oct 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहाबाद। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड योजना को लेकर मंगलवार को आवेदन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। प्रदेश में जिले से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।

जिले से अब तक 1378 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। जिले को 1500 आवेदनों का लक्ष्य मिला हुआ है। विज्ञान का आइडिया पसंद आने पर विभाग की तरफ से मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी जानी है। विद्यार्थी मिलने वाली 10 हजार रुपये राशि से मॉडल बना पाएंगे। खंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीयस्तर की प्रदर्शनी में छात्र को मॉडल प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


अगर चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता तक उपलब्धि को हासिल करता है तो उसे जापान जाने का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा विभाग ने प्रत्येक निजी और सरकारी स्कूलों से कम से कम पांच आवेदन मांग रखे हैं। जिले में पिछले साल 1231 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, जो कि प्रदेश में अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा थे। पिछले चार सालों में ही जिले में 161 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन हो चुका है।
विज्ञापन


जिले में इन विद्यार्थियों का हो चुका है चयन

वर्ष आइडिया चयनित हुए

2020 a

41

2021

33

2022

27

2023

60

प्रदेश के जिले में इंस्पायर अवार्ड के लिए आए आवेदन
जिला
आवेदन
लक्ष्य

महेंद्रगढ़
1361
1250

मेवात
1343
1250

फरीदाबाद
588
500

गुरुग्राम 1145
1000

फतेहाबाद
1378
1500

कुरूक्षेत्र
1074
1250

चरखी दादरी
581 750

पानीपत
927 1250

अंबाला
1079 1500

करनाल
1072 1500

सिरसा
1194 1750

रोहतक
790 1250

पंचकूला
609 1000

कैथल
902 1500

हिसार
1283 2250

रेवाड़ी 722 1250

झज्जर 687 1250

सोनीपत 952 1750

पलवल 543 1000

भिवानी 928 1750

जींद
831
1750

यमुनानगर
599
1500

ये आंकड़ा 10 अक्तूबर तक का है।

इंस्पायर मानक अवॉर्ड को लेकर जिले के विद्यार्थियों में उत्साह है। जिले से 1378 विद्यार्थी आवेदन करके विज्ञान का आइडिया दे चुके हैं। जिले को जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा कर लिया जाएगा। - मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें