संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित रानियां रोड सिरसा का रहने वाला है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने वर्ष 2025 को बाइक सवार एक युवक से 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह उक्त हेरोइन मोहित से लेकर आया था। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।