फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 133 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू

Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
26 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 26 लाख रुपये से अधिक कीमत की 133 ग्राम 440 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। एएनसी स्टाफ डबवाली ने दुपहिया वाहन सवार आरोपी छमिन्दर सिंह को काबू किया। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि एएनसी स्टाफ प्रभारी निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में 11 अगस्त को गांव रामपुरा बिश्नोईयां में एक दुपहिया वाहन सवार व्यक्ति को रोका। उसके कब्जे से हेरोइन मिली। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और दुपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी छमिन्दर सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें