फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी, महिला पुलिसकर्मी सहित 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 23 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में रविवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें डबवाली के अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन की एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है। इसके अलावा रविवार को चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

रविवार को सिरसा शहर में पांच, डबवाली में पांच, कालांवाली में चार, नाथूसरी चोपटा में चार, माधोसिंघाना में एक, रानियां में दो, चौटाला में एक, बडागुढ़ा में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। संक्रमित में 15 महिलाएं व नौ पुरुष हैं। सबकी आयु 20 से अधिक है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। विभाग की ओर से संदिग्धों को जांच कराने व लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में अभी एक मरीज ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि 68 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। रविवार को जिले में 90 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।

521 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने वाले 90 फीसदी मरीजों ने वैक्सीन लगाई रखी है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ के अनुसार जिन लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है, उनके स्वास्थ्य पर इतना प्रभाव नहीं पड़ रहा है। जिले में तीन से चार दिनों में ही मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। संक्रमित मिलने वाले सभी मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले हैं। वहीं, जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 7 लाख 39 हजार 840 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 34351 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 521 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 33735 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि अब तक कोरोना संक्रमण से 547 की मौत हुई है। जिले का रिकवरी रेट 98.02 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 है। जिले का पॉजीटिव रेट 34.78 फीसदी तक पहुंच गया है।


चार दिन के बाद मिल रही है रिपोर्ट
कोविड कर्मियों को हटाने के बाद नागरिक अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में कर्मचारियों की काफी कमी है। इसके कारण रिपोर्ट तैयार करने और सैंपल की जांच करने में परेशानी बढ़ गई है। मुख्यालय की ओर से अभी तक अन्य कर्मचारियों को तैनात नहीं किया गया है। लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर व सैंपल एकत्र करने वाले कर्मचारी कम होने के कारण स्थिति लगातार खराब हो रही है। मरीजों की तीन से चार दिन बाद कोरोना रिपोर्ट पहुंच रही है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में कोरोना के 24 मामले मिले हैं। विभाग की ओर से लगातार कोरोना संदिग्धों के सैंपल बढ़ाए जा रहे हैं। जिले में एक हजार सैंपल एकत्र करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी केंद्रों को पत्र भी जारी किया है। - डॉ. हरसिमरन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें