फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 नए चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश भर के 847 चिकित्सकों को स्टेशन अलॉट किए गए हैं। इनमें से सिरसा को 40 चिकित्सक व विशेषज्ञ दिए गए हैं। इससे जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर होंगी। स्टेशन अलॉट होने के बाद 15 दिनों में सभी चिकित्सकों व विशेषज्ञ को ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेशभर के अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य केंद्रों चिकित्सकों को भेजा गया है। इससे पहले डॉक्टरों की कमी होने के चलते मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में मेडिकल ऑफिसरों की ज्वाइनिंग होने पर सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और निजी अस्पतालों में अधिक राशि खर्च नहीं करने पड़ेगी। मुख्यालय की ओर से नागरिक अस्पताल में 14 व डबवाली अस्पताल में 12 सहित कालांवाली, चोपटा और अन्य केंद्रों पर खाली पदों पर डॉक्टरों नियुक्त किया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि मुख्यालय की ओर से लिस्ट जारी की गई है। 15 दिनों में अंदर सभी डॉक्टर ज्वाइन करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें