फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव बणी में पकड़ी 49.50 लाख की हवाला राशि

Mon, 06 May 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और पकड़े गए रुपये।
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने रानियां थाना क्षेत्र के गांव बणी में एक घर में दबिश देकर 49 लाख 50 हजार रुपये की हवाला राशि बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि गश्त के दौरान जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम रविवार को करीवाला और बणी क्षेत्र में पहुंची थी। इस टीम को सूचना मिली कि गांव बणी के नरेंद्र उर्फ बब्बू और उसकी मां ममता मोबाइल फोन के जरिये हवाला का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपने घर में काफी मात्रा में हवाला की राशि छिपा कर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव बणी में दबिश देकर दोनों आरोपियों के कब्जे से 49,50,000 की हवाला राशि बरामद कर ली।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नरेंद्र उर्फ बब्बू और उसकी माता ममता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान हवाला के इस नेटवर्क में संलिप्त हर व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें