फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में दो हादसों में दो की मौत, एक में पुलिस की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की गई जान

Sat, 21 Sep 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा बी ब्लॉक के पास शुक्रवार रात हादसे में मजदूर की जान चली गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर चालक व अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक जगह, पिज्जा पहुंचाने गए युवक की कार की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में बी ब्लॉक के पास शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी से एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी सिकंदर (28) मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाना लेने के लिए ढाबे पर गया था। इसी दौरान बी ब्लाॅक के पास पीसीआर गाड़ी की चपेट में आकर सिकंदर घायल हो गया। रात में उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर सिकंदर की पत्नी ऊषा रानी भी अन्य परिजनों संग अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया है। कुछ देर बाद सिकंदर की मौत की सूचना मिली।

आसपास के लोगों ने सिकंदर के परिजनों को बताया कि पीसीआर गाड़ी से यह दुर्घटना हुई है और ज्यादा चोट लगने के कारण सिकंदर की मौत हो गई। मृतक सिकंदर की पत्नी ऊषा के बयानों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 106, 281, 324 (4) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिज्जा पहुंचाने गए युवक की कार की चपेट में आकर मौत
बरनाला रोड पर एक्सिस बैंक के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक कार की चपेट में आकर ग्राहक के पास पिज्जा पहुंचाने गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरांवाली निवासी पवन कुमार ने बताया कि अग्रसेन काॅलोनी निवासी उसका साथी मोहित सिंगला ग्राहकों के घर तक डोमीनोज पिज्जा पहुंचाने का कार्य करता था। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह बाइक से पिज्जा ग्राहक तक पहुंचाने के लिए एयरफोर्स स्टेशन की ओर रवाना हुआ था।

जब वह बरनाला रोड पर एक्सिस बैंक के पास पहुंचा, तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। पवन समेत कई साथियों ने घायल मोहित को दो निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें