संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आचार संहिता हटने के बाद एक बार फिर से लोगों को हैप्पी कार्ड बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बस स्टैंड पर 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
हरियाणा में एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक वर्ष में एक हजार किमी. तक निशुल्क यात्रा के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह कार्ड परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आचार संहिता के दौरान पात्रों को हैप्पी कार्ड बांटने का काम बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसे लागू कर दिया गया है। बस स्टैंड पर 100 से 200 लोग हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे हैं।
बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बांटने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी हैप्पी कार्ड बांटने के लिए लगाई गई है।
कृष्ण माचरा, अड्डा प्रबंधक, सिरसा।