फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Handball Championship : पुरुष वर्ग में नेशनल कॉलेज सिरसा और महिला वर्ग में नरवाना टीम बनी विजेता

विज्ञापन
नेशनल कॉलेज की विजेता रही हैंडबाल टीम के साथ मुख्य अतिथि व स्टाफ । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में इंटर कॉलेजिएट स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप के बुधवार को फाइनल मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

इसमें टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पुरुष वर्ग में नेशनल कॉलेज सिरसा की टीम एक गोल से विजेता बनी। इसके अलावा महिला वर्ग में एसडी कॉलेज नरवाना की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सेवानिवृत्त माली सूरज बली मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता का पहला फाइनल मुकाबला महिला वर्ग की टीमों के बीच हुआ। इसमें एसडी कॉलेज नरवाना और एसडी कॉलेज अंबाला ने एक दूसरे को टक्कर दी। मुकाबले में नरवाना की टीम ने 37-24 से अंबाला को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला एसडी कॉलेज अंबाला व नेशनल कॉलेज सिरसा की बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें नेशनल कॉलेज ने 29 और एसडी कॉलेज अंबाला ने 28 गोल किए। इस तरह नेशनल कॉलेज ने एक गोल से ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने पुरुष व महिला वर्ग के विजेता व उप विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बोले : हार जीत नहीं रखती महत्व
मुख्य अतिथि सूरज बली ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट में हार जीत महत्व नहीं रखती। महत्वपूर्ण यह होता है कि इसमें अनुशासन के साथ किस तरह से खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर एमएम कॉलेज फतेहाबाद के प्राचार्य डॉक्टर गुरचरण दास विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप ने स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. बलदेव सिंह ने मेहमानों का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय इंटर कॉलेजिएट स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ।
पुरुष वर्ग की टॉप तीन टीमें
प्रथम : गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा
द्वितीय : एसडी कॉलेज अंबाला
तृतीय : एमएमएमडी कॉलेज बहबलपुर
महिला वर्ग की टॉप तीन टीमें
प्रथम : एसडी महिला कॉलेज नरवाना
द्वितीय : एसडी कॉलेज अंबाला कैंट
तृतीय : गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें